ग़ाज़ीपुर

“मरदह बस स्टैंड से बाजार तक बंदरो का आतंक”

मरदह बस स्टैंड से बाजार तक बंदरो का आतंक

गाजीपुर।मरदह कस्बे से लेकर मरदह चट्टी तक बन्दरो के झुंड के आतंक से नागरिक भयभीत है।रविवार को मरदह निवासी सचिन सैनी पुत्र राजेश सैनी उम्र 8 वर्ष को बन्दरो के झुंड ने हमला कर काट कर लहूलुहान कर दिया। घर के पास खेल रहे घायल सचिन का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बन्दरो के झुंड द्वारा रोजाना घरो में घुसकर सामानों को नुकसान करने के साथ ही दो महीनों के अंतराल में दसो लोगो को अब तक काट कर जख्मी कर चुके है। जिससे लोगो में भय व्याप्त है। नागरिकों ने सम्बंधित अधिकारियों से बन्दरो के झुंड से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button