ग़ाज़ीपुर

सावन माह में कांवरियों के जलाभिषेक के गाजीपुर व मऊ‌ पुलिस की संयुक्त बैठक

सावन माह में कांवरियों के जलाभिषेक के गाजीपुर व मऊ‌ पुलिस की संयुक्त बैठक

गाजीपुर।वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर सावन माह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार के दिन कांवरियों के आवागमन के दृष्टिगत मटेंहू पुलिस चौकी परिसर में गाजीपुर एवं मऊ जनपद की पुलिस की सँयुक्त बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।बैठक में गाजीपर से मऊ के बढुआ गोदाम तक फ़ोर लेन पर बने सभी कट बन्द कर एक लेन कावरियों एक लेन अन्य वाहनों के आवागमन के लिए वन वे करने सहित चिन्हित स्थानो पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने पर आपसी विचार विमर्श किया गया।कावरियों के सुगमता पूर्वक आवागमन हेतु वन वे मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी के स्थान तय किए गए।इस अवसर पर पुलिस सीओ कासिमाबाद अनील चन्द्र तिवारी,मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव सहित मऊ जिले के सीओ सहित सरायलखंसी मऊ के थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button