ग़ाज़ीपुर

महाहर धाम में सभी तैयारियां पूर्ण:डॉ रामप्रवेश सिंह

भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा

गाजीपुर।महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सावन मास के मद्देनजर कांवड़ यात्रा के साथ जलाभिषेक करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई।परिसर में साफ सफाई,रंगाई पुताई, बैरेकेटिंग के साथ ही प्रकाश व पेयजल का इंतजाम अंतिम दौर में चल रहा है।साथ ही साथ दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें सजाई जा रही है।सावन पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।इसके तहत विभिन्न शिवालयों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है।इसी क्रम में हजारों आस्थावानों की आस्था के प्रतीक क्षेत्र के महाहर धाम में भी सावन मास माघ को लेकर तैयारियां चल रही हैं।सावन माह पर महाहर धाम में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ता है।जनपद के अलावा गैर जनपदों के शिवभक्त भी महादेव के दर पर मत्था टेकने आते हैं। 14 जुलाई को पहला सोमवार सहित 4 सोमवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा।जिसके मद्देनजर शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को लेकर चांक चौबंद व्यवस्था में जुटे हुए हैं।मंदिर परिसर की चारों तरफ रंगाई-पुताई पूरी हो चुकी है।परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था अंतिम दौर में चल रही है।पूरे प्रांगण में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरेकेटिंड का कार्य तेजी से किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह ने बताया कि आगामी सावन माह के दौरान मंदिर समिति व जिला प्रशासन के सहयोग से अपने सभी प्रकार के रूकावटों को दुरुस्त कर लिया गया है।रूप रेखा तैयार कर चुकी हैं,साफ सफाई,रंगाई-पुताई,बैरेकेटिंड, मेला,पेयजल,शौचालय,पार्किंग,सहित कई बिंदुओं रूप रेखा तैयार किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button