डीएम साहब आपकी नजर किधर है मरदह बाजार भी इधर है
दुकानदारों व व्यापारियों का दुर्दशा कब खत्म होगा

गाजीपुर।दुकानदारों व व्यापारीयों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप जिलाधिकारी से मांग किया। मालूम हो कि स्थानीय बस स्टैंड से थाना रोड होते हुए कासिमाबाद को जाने वाली सड़क जिसकी मरदह बाजार में लगभग एक किलोमीटर लम्बे मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है।क्षतिग्रस्त सड़क और टूटे पत्थरों के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक लगातार इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।हाल ही में 13 जनवरी 2024 को प्रमुख सचिव लोक निर्माण अनुभाग- 9, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है। लेकिन उसके बाद भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह मार्ग खस्ताहाल है में है।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है, बाजार में करीब तीन सौ से अधिक दुकानें हैं जहां ग्राहक आना छोड़ दिए हैं।बीते सोमवार को स्थानीय दुकानदारों व व्यापारीयों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप जिलाधिकारी से मांग किए कि जब तक सड़क शासन से स्वीकृति नहीं होती,तब तक के क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाएं। लेकिन एक सप्ताह बाद भी किसी ने कोई सूध नहीं लिया जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह,नीरज सिंह,रविप्रताप सिंह,अतीश वर्मा,कृष्ण गुप्ता, शशिकांत विश्वकर्मा,आकाश जायसवाल,गोलू गुप्ता,मंजीत वर्मा,अजय मौर्या,पप्पू गुप्ता,समीर वर्मा आदि शामिल रहे थे।



