ग़ाज़ीपुर

“जिलाधिकारी से मिलकर 15 जुलाई को देंगे ज्ञापन:अनिरुद्ध सिंह मुन्नू”

"जिलाधिकारी से मिलकर 15 जुलाई को देंगे ज्ञापन:अनिरुद्ध सिंह मुन्नू"

गाजीपुर।आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोशियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी और जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के आह्वान पर 18 जुलाई को लखनऊ में खाद्य आयुक्त का घेराव करेंगे।यह निर्णय जनपद के सभी सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए लिया गया है।क्षेत्र मरदह के हैदरगंज चट्टी पर बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मुन्नू ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जिले के 16 ब्लाक और आठ नगर पंचायत,सातों तहसील के दुकानदार 15 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पर इक्कठा होकर पहले जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देंगे।उन्होंने समस्त कोटेदारों से अपील किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सिंह,आफताब आलम,राहुल पाण्डेय,श्रवण राजभर,रामदरश यादव,पारस यादव,गंगा जायसवाल,ईश्वचन्द्र,मनीष जायसवाल, डब्लू सिंह,लालचंद यादव,सुनील गुप्ता,सुरेश राम,धुरेन्द्र पाण्डेय,विजयशंकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button