ग़ाज़ीपुर

चोरी के आरोपी को मरदह‌ पुलिस ने भेजा जेल

चोरी के आरोपी को मरदह‌ पुलिस ने भेजा जेल

गाजीपुर।मरदह पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी अजय चौरसिया पुत्र विनय चौरसिया निवासी गांव नोनरा को वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का छः हजार दो सौ रुपये बरामद कर भेजा जेल। थाना के सिंगेरा गांव निवासी हरिवंश चौहान के सिवान में स्थित घर मे घुसकर चोरी की घटना कर फरार हो गया था। पुलिस ने हरिवंश चौहान की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ओझा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button