ग़ाज़ीपुर

कांवरियों का जत्था गंगा घाट गाजीपुर हुआ रवाना

बोल बंम के नारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

गाजीपुर।मरदह गांव के राजभर बस्ती स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से कांवरियों का जत्था गंगा घाट गाजीपुर रविवार को हुआ रवाना।मालूम हो कि उक्त कांवरिया गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा तय करते हुए 35 किलोमीटर दूर स्थित महाहर धाम स्थित शिव मंदिर परिसर में जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से मन्नतें मांगेंगे।जनपद का एकलौता पौराणिक शिव मंदिर महाहर धाम नगरी अपने- आप में काफी महात्मा के रूप में विद्यमान है।यहां सच्चे पर मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गयी मुराद बाबा भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं।इसी की चाहत में शिव भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा के रूप में शिव मंदिर जलाभिषेक करते हुए अपनी श्रद्धा से पूजन अर्चन करते हैं।यहा सावन माह या महाशिवरात्रि के साथ ही प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य जनपदों व राज्यों से श्रद्धालु यहां आते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button