ग़ाज़ीपुर

रायपुर बाघपुर में मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

ग्राम पंचायत सचिव को अधिकांशत लोगों ने आज तक नहीं देखा

गाजीपुर।मरदह ब्लाक के रायपुर बाघपुर गांव के पंचायत भवन/ मिनी सचिवालय पर शुक्रवार को ताला बंद रहने तथा लगातार ग्राम पंचायत सचिव के लगातार गांव से नदारद रहने पर आक्रोशित ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत सचिव व ब्लाक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों प्रर्दशन किया,जिससे हड़कंप मच गया‌।लोगों का आरोप था की महीनों से मिनी सचिवालय पर ताला लटक रहा जिससे मूलभूत सुविधाओं से हम लोग वंचित होते जा रहें हैं।गांव में चकरोड,नाली,खंड्डजा,शौचालय,साफ-सफाई सहित कई जन समस्याओं का लगा गंभीर अंबार है उसको देखने व सुनने वाला कोई नहीं है।गांव से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर बैठे जिम्मेदार लोग सरकारी योजनाओं को पलिता लगाने में जुटे हुए हैं।समाजसेवी विवेक यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 4 हजार की आबादी निवास करती है।जो ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।कहने को यहां पर मिनी सचिवालय/ पंचायत भवन तो बना जहां पर लाखों रुपए खर्च करके लोगों को सुविधा देने की बात की गई परंतु लगातार सचिवालय पर ताला बंद होने से ग्रामीणों को ब्लाक,तहसील,जिला मुख्यालय पर दौड़ भाग करनी पड़ रही है।लाखों रुपए जनता के नाम पर खर्च होने के बाद भी यहां की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।विनोद राम ने कहा कि मिनी सचिवालय के 10 वर्ष से स्थापित होने के बाद भी आय,जाति,निवास,चरित्र,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड,खसरा-खतौनी,राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,आवास,परिवार व घरौनी नकल बनवाने के लिए ब्लाक,तहसील,जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़ रहा।सुफेर राम ने बताया गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को अधिकांशत लोगों ने नहीं देखा है कब आते कब जाते कुछ पता नहीं,हालत यह है कि (मिनी सचिवालय) पर लगातार ताला लटक रहे हैं।झोले में मुहर और अन्य कागजात रखते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी का प्रमाणपत्र कहीं से जारी कर देते हैं।अशोक यादव ने कहा कि सरकार की मंशा मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर गांव के ग्रामीणों की फरियाद सुनकर उनकी समस्याएं दूर की जा सकें।ग्राम पंचायत के कार्यों को आसान बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव व सहायक की नियुक्ति भी की गई।इसके बाद भी पंचायत भवनों की स्थिति यथावत ही है।सर्वनाथ बासफोर ने बताया कि पात्र होने के बाद भी मिनी सचिवालय बंद के बाद ब्लाक व तहसील राशन व आवास के लिए 6 महीनों चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई सूध नहीं लें रहा है।मिनी सचिवालय पर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का बैठनें का रोस्टर दर्ज नहीं है।उदयनरायण पाण्डेय ने कहा कि चार माह पहले गांव में तैनात रहे सचिव व लेखपाल का नाम व मोबाइल अंकित है जिनका तबादला हो गया है और वर्तमान कर्मचारियों का नाम व नंबर आज तक दर्ज नहीं हुआ जिससे गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस मौके पर जनार्दन पांडेय, विनोद कन्नौजिया,कामता यादव,भरत यादव,विनय यादव,प्यारे यादव,हरिकेश यादव, अशोक यादव,मदन राम,खरभान यादव,अप्पू यादव,लालू पाल,बसंत पाल,जुगेश यादव,अंकित यादव,धर्मेंद्र यादव, परमानंद प्रजापति,धनेश्वर पाल,सुशांत यादव,संजय यादव, गोविन्द यादव,हरिनाथ गोड़ आदि मौजूद रहे।इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने बताया की मामला गंभीर है जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button