ग़ाज़ीपुर

अरखपुर व चंवर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याओं का हुआ निदान

अरखपुर व चंवर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याओं का हुआ निदान

गाजीपुर।मरदह ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।ब्लाक के चंवर गांव में ग्राम चौपाल 95 लोगों की उपस्थिति में 2 मामले आएं जिसका निस्तारण सचिव रमेशचंद्र ने मौके पर करते हुए। मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया, हीटवेव,गहरे पानी में डूबने,सर्पदंश,आंधी-तूफान चक्रवात,नाव दुर्घटना से बचाव,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,आवास व पेंशन को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।ग्राम पंचायत में खड्डजा,चकरोड, नाली, नाला,शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों से चर्चा किया।इसी क्रम में नसरतपुर गांव के चौपाल में 62 लोगों की उपस्थिति में 3 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम सचिव राजेंद्र यादव ने करते हुए गांव में प्रकाश, पेयजल,जल निकासी, संचारी रोग,टीकाकरण,वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिलाल चौहान,रीता कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button