परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 02 परिवारों की कराई गई विदाई
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 02 परिवारों की कराई गई विदाई।

गाजीपुर।महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 02 परिवारों की कराई गई विदाई।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक *26.06.2025* को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 15 प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे 02 प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी । 02 प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं 03 परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई । शेष 03 परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। 05 पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्र, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी सोनाली,महिला आरक्षी अभिलाषा ,आरक्षी शिव शंकर यादव,महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।



