यादव के व्यवहार से अम्बेडकरवादियों एवं समाजवादियों में आक्रोश
विधायक सैदपुर ने कहा कि पीडीए को कमजोर नहीं होने देंगे

गाजीपुर।विधानसभा सैदपुर की समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में खेदन यादव द्वारा बैठक समाप्त होने के पश्चात् विधान सभा सैदपुर के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक-सैदपुर एवं उनके पिता को गाली देते हुए वर्ष 2027 में निपटाने की बाते कहीं गयी, जिसे सुनकर उपस्थित पदाधिकारी हतप्रभ रह गये। दिनांक 06 जून 2025 को जिला मुख्यालय की बैठक में श्री गोपाल यादव-जिलाध्यक्ष के समक्ष पूरी बातों को सैदपुर के कई पदाधिकारियों द्वारा जोखार तरीके से रखी गयी, इसके बाद वक्ताओं द्वारा इस व्यवहार की निन्दा की गयी एवं बाद में जिलाध्यक्ष को लिखित रूप में शिकायत दी गई।खेदन यादव द्वारा विधायक व उनके पिता को अपशब्द कहने व वर्ष 2027 में निपटाने का कारण खेदन यादव के छोटे भाई बाबूराम यादव जो गरीब व निःसंतान है, की सम्पत्ति हड़पने को लेकर दिनांक 04/06/2025 को हुयी मारपीट है। खेदन यादव को अशंका है कि विधायक सैदपुर ने उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से सिफारिश की है।दलित विधायक को गाली व धमकी देने के कारण जिले के तमाम दलित समाजवादियों एवं आम्बेडकरवादियों में खेदन यादव के प्रति आक्रोश है।दलित समाजवादियों एवं आम्बेडकरवादियों का हाई कमान से सवाल है कि जब दलित विधायक व उनके पिता को खेदन यादव-प्रदेश सचिव द्वारा गालियाँ देते हुए 2027 में हटाने की धमकियाँ सरेआम दी जा रही हैं, तो आम दलितों के साथ क्या हो रहा होगा।इनका प्रश्न है कि क्या ऐसे व्यवहार व आवरण से हाईकमान द्वारा चलाए जा रहे पी०डी०ए० अभियान को कही कमजोर करने की साजिश तो नहीं रची जा रही है।इस पूरे प्रकरण में विधायक-सैदपुर से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि मेरे या मेरे पिता द्वारा उनके आपसी कलह में उनके पक्ष या विपक्ष में किसी प्रकार की सिफारिश पुलिस अधीक्षक-गाजीपुर से नहीं की गई है।विधायक ने कहा कि खेदन यादव को बुजुर्ग समझकर उनके घर जाने पर या जहाँ कहीं भी वो मिलते है, मैं उनका हमेशा चरण ही छू कर अभिवादन करता हैं।विधायक ने कहा कि उनकी गाली को मैं आशीवार्द ही समझता हूँ,क्योंकि उनकी सामन्तवादी व मनुवादी विचार धारा बुढ़ापा में समाप्त नहीं हो सकती है एवं न ही उनकी रही संगत का अशर कम व ज्ञानवर्धन इस उम्र हो सकता है।विधायक ने कहा कि जहाँ तक दलित समाजवादियों एवं आम्बेडकरवादियों आक्रोश का सवाल है,तो सभी को धीरे-धीरे समझाने का प्रयास कर रहा हूँ।मैं किसी भी तरह से पी०डी०ए० को कमजोर करने वालों के किसी भी तरह की मंशा को फलने-फूलने नहीं दूँगा। वर्ष 2027 में दलित समाज तन-मन-धन से समाजवादी पार्टी के साथ रहकर उत्तर प्रदेश में आदरणीय आखलेश यादव जी की सरकार बनाने का कार्य करेगा,जिसमें भाजपाइयों का पुनःवर्ष 2027 का सपना चकनाचुर हो जायेगा।विधायक सैदपुर ने सैदपुर के संगठन के पदाधिकारियों को भी धन्यवाद कहा है कि इनके द्वारा दलित विधायक के अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने से दलितों एवं पी०डी०ए० के लोगों का समाजवादी पार्टी के प्रति सम्मान बढ़ेगा और वे लोग गहराई से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे।



