तानाशाह सरकार की तानाशाह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर सरासर नाइंसाफी की:सुनील राम
मुख्यमंत्री योगी के आने से पहले थाना पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम को उनके पैतृक आवास टिसौरी गांव में हाऊस अरेस्ट कर लिया

मरदह गाजीपुर।मंगलवार की सुबह 6 बजे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हो गये हाउस अरेस्ट।मुख्यमंत्री योगी के आने से पहले थाना पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम को उनके पैतृक आवास टिसौरी गांव में हाऊस अरेस्ट कर लिया।जो सीएम के जनपद से वापस जाने के बाद मुक्त किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने इस दौरान बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जनपद के जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपना चाहता था परन्तु उसके पूर्व ही तानाशाही सरकार के मुलाजिमों ने उन्हें हाउस अरेस्ट करके अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास किया।वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पाण्डेय पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री के द्वारा ही जनपद में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठने के सवाल पर तंज कसते हुए। कहां की मुख्यमंत्री को सबसे पहले इसकी समीक्षा करनी चाहिए थी।साथ ही साथ कहां कि
जनपद में यूनिवर्सिटी,चोचकपुर में गंगा नदी में सेतु पुल जो चंदौली जिला को जोड़ता है,नंदगंज चीनी मिल चालू कराना,बहादुरगंज की कताई मिल चालू कराना जैसे जनपद में हो रहे बिजली कटौती,जर्जर बिजली के तार,खंबे एवं अनावश्यक बिल बढ़ाना,
जिले में सीवर के नाम पर पूरी सड़कें खोद कर गड्ढे में तब्दील करना जिसमें लोगों की जान चली गई इसकी जांच हो,जनपद की पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील है उसकी भी जांच हो,व्यापारियों की समस्या,किसानों की समस्या को लेकर अवगत कराना था ताकि मुख्यमंत्री का जो ड्रीम प्रोजेक्ट है वह धरातल पर नहीं बल्कि हवा-हवाई है सही विकास कार्यों की समीक्षा हो इसके लिए हम कांग्रेस जन अवगत कराना चाहते थे।उससे पहले ही तानाशाह सरकार की तानाशाह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर सरासर नाइंसाफी की है।



