ग़ाज़ीपुर

वीरांगना महालक्ष्मी रानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस मनाया गया

वीरांगना महालक्ष्मी रानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस मनाया गया

गाजीपुर।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में हरिहरपुर जुझारपुर पंचायत भवन पर वीरांगना महालक्ष्मी रानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिंह जंगीपुर विधानसभा संयोजक,व विशिष्ट अतिथि शिवशंकर यादव रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा रानी दुर्गावती के तैलिय चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मनोज सिंह ने कहा की रानी दुर्गावती उनकी साहस और वीरता की जहां चर्चा की गई, वहीं उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।उन्होंने ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म पांच अक्‍टूबर वर्ष 1524 में बांदा जिले के चंदोलवंश के राजा कृति सिंह के वहां हुआ था। विवाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम सिंह के पुत्र दलपत शाह से हुआ, लेकिन दुर्भाग्यवश चार वर्ष बाद ही राजा दलपत शाह का निधन हो गया। पति के निधन के समय दुर्गावती का पुत्र नारायण तीन वर्ष का ही था, इसलिए रानी को स्वयं शासन संभालना पड़ा। वर्तमान जबलपुर उनके राज्य का केंद्र था। रानी ने 16 वर्ष तक इस क्षेत्र में शासन किया। इनके कुशल प्रशासक और शौर्य के चर्चे अधिक थे। 24 जून, 1564 को वह युद्धभूमि में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं। इनके संघर्षों से आज की युवा पीढ़ी और बालिकाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती के वंशज गौड़ और खरवार का जातीय प्रमाण पत्र की समस्या जल्दी निराकरण किया जाएगा।आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी मिलकर गौड़ खरवार के समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कुछ कुंठित मानसिकता के कर्मचारी हैं जो शासन व प्रशासन के मनोबल को गिराना चाहते हैं उन्हें कर्मचारियों की वजह से आज इस समाज का जातीय प्रमाण पत्र सुगमता से निर्गत करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।इस अवसर पर धनंजय प्रजापति प्रधान, रोहित यादव ग्राम प्रधान,अभिषेक चौहान, रमाकांत विश्वकर्मा, किशन सिंह, ऋषिकेश कुशवाहा, प्रांशु सिंह, राजेश गोंड, टुनटुन, अरविंद गौड़,सत्यम ,राजेश खरवार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गौड़ व संचालन उपेंद्र सिंह योगाचार्य ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक अशोक गौड़ द्वारा आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button