अंतर्राष्ट्रीय

दिनदहाड़े एक दबंग व्यक्ति द्वारा कस्बे के व्यवसाई के मकान/दुकान में जबरदस्ती ताला बंद कर दिया गया

दिनदहाड़े एक दबंग व्यक्ति द्वारा कस्बे के व्यवसाई के मकान/दुकान में जबरदस्ती ताला बंद कर दिया गया

जखनियां गाजीपुर।भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां बाजार में
उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला की दिनदहाड़े एक दबंग व्यक्ति द्वारा कस्बे के व्यवसाई के मकान/दुकान में जबरदस्ती ताला बंद कर दिया गया।विशेष बात यह की तालाबंदी के दौरान उक्त व्यवसाइ की युवा पुत्री को भी मकान/दुकान के अंदर ही ताले में बंद कर दिया गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा विरोध करने के लगभग 4 घंटे बाद पुलिस द्वारा पहुंचकर दबंग से चाबी मांग कर ताला खुलवाया गया। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कड़ी शिकायत दर्ज कराई व दबंग पर कार्रवाई की मांग किया।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि जखनियां कस्बा निवासी भोला गुप्ता को शराब के नशे में बरगलाकर कीमती दुकान/ मकान संजय यादव निवासी तालगांव द्वारा अपने पक्ष में रजिस्ट्री करा लिया गया। इतना ही नहीं लगभग ₹50 लाख रुपए से अधिक की मालकियत वाले उक्त मकान को महज 2 लाख 20हजार में रजिस्ट्री करा दी गई। रजिस्ट्री करने के दूसरे दिन ही होश में आने पर गृहस्वामी भोला गुप्ता द्वारा आपत्ति भी दर्ज कर दी गई। आरोप है कि इसके बावजूद तहसीलदार द्वारा उक्त रजिस्ट्री का खारिज दाखिल कर दिया गया। 50 लाख से अधिक कीमत वाली जमीन का बैंक से केवल ₹220000/- का ही लेनदेन हुआ है। पीड़ित व्यापारी व परिजनों द्वारा तत्काल धोखे में रखकर कराई गई रजिस्ट्री के खिलाफ संबंधित कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई। जिसका मुकदमा अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद दबंग व्यक्ति द्वारा बार-बार उस मकान पर कब्जे का प्रयास किया जाता रहा। इसी क्रम में रविवार को दबंगों द्वारा युवा किशोरी को मकान में ही बंद कर दिया गया हालांकि काफी मशक्कत के बाद ताला खुलवाया जा सका।जखनियां कस्बा के व्यापारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतुत्व में उपजिलाधिकारी जखनिया से मिलकर जखनिया बाजार में व्यापारी भोला गुप्ता व उसके परिवार के साथ घटित घटना से अवगत कराया और घटना में सम्मिलित दबंग के खिलाफ उचित करवाई का आग्रह किया। व्यापारियों ने कहाकि जखनिया बाजार में सरेआम दबँग संख्या बल के साथ बाजार के व्यापारी भोला गुप्ता के दुकान आवास पर गये और उनको गाली देते हुए उनके दुकान आवास से बाहर निकाल दिया। धमकी देते हुए उनको वहाँ से भगा दिया और दुकान आवास में ताला जड़ दिया। जिसमे भोला गुप्ता की बिटिया अंदर ही बंद रह गयी। यह दृश्य देखकर आसपास के व्यापारी हतप्रभ रह गये और और दबँग के साथ संख्याबल देखकर सहम गये। दबँग के जाने के बाद लोग कोतवाली भुड़कुड़ा फोन लगाते रहें पर कोतवाली से तीन घंटे तक कोई नही आया। सूचना पाकर पत्रकार बंधु ज़ब वहाँ पहुँचे और उनके द्वारा जिले के उच्च अधिकारियो को सूचित किए जाने पर आनन फानन में एक पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पंहुचा और दबँग से सिफारिश कर चाभी मंगावाया ताला खोला तब जाकर भोला गुप्ता की बिटिया बाहर आ पायी। चार घंटो तक वह बेटी उस दुकान मकान में बंद रही। वहाँ के लोग प्रशासन के इस लापरवाही से बहुत आक्रोशित नजर आये। इन सारी बातों का उल्लेख करते हुए व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी महोदय से बताया कि उक्त दबंग पहले भी तालाबंदी कर चुका है और पुलिस मूक दर्शक बनी रही है। पीड़ित व्यापारी का तहरीर तक नही लिया गया है। जिससे पीड़ित परिवार का भुड़कुड़ा कोतवाली से भरोसा उठ गया है।प्रमोद वर्मा ने कहा की उत्तर प्रदेश शासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है की व्यापारियों की सुरक्षा पुख्ता की जाय पर भुड़कुड़ा कोतवाली और जखनिया प्रशासन का रवैया बहुत लचीला और प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वाला है की घटना की पुरी जानकारी होने के बाद दबँग खुलेआम घूम रहा और पुलिस अबतक कोई करवाई नही कर रही है। जिससे जखनिया बाजार के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है। वर्मा ने कहाकि दबंग प्रशासन सहित मुख्यमंत्री के निर्देशों को खुला चैलेन्ज दें रहा है और प्रशासन मौन है। यह व्यापारी बर्दास्त नही करेंगे। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से पत्रक देकर माँग किया की इस घटना में संलिप्त दंबंग और उसके साथियो के खिलाफ कड़ी करवाई किया जाय और भोला गुप्ता उसके परिवार के साथ जखनिया बाजार के व्यापारियों की सुरक्षा तय किया जाय, जिससे व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस करें, अन्यथा व्यापारी जन आंदोलन को विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी। वर्मा ने बाजार की टूटी सड़को सहित बरसात के मौसम में पुलिस रात्रिगश्त बढ़ाने की भी बात किया। सारी बातों को उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गंभीरता पूर्वक सुना और व्यापारियों को आश्वास्त किया की दबँग के खिलाफ उचित करवाई की जायेगी और व्यापारी हितों का ख्याल किया जायेगा। परिणाम आपलोगो के बीच में जल्द दिखेगा।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर,जखनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,व्यापारी नेता प्रांतीय मंत्री अशोक गुप्ता, विजयी मध्देशिया,विजय गुप्ता,गोपाल मद्देशिया,ग्राम प्रधान अभय सिंह,राजेश जायसवाल,अरविंद चौहान,सुशील तिवारी,राकेश सिंह, संतोष सोनी सहित प्रमुख व्यापारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button