अंतर्राष्ट्रीय

केयर विलेज फाउंडेशन के नेतृत्व में विशाल पौध-रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मात्र एक पौधे लगाने का आवाहन किया

मरदह गाजीपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया गया व्यापक पौधरोपड़।क्षेत्र नरवर गाँव निवासी सुशील चौबे के सौजन्य व केयर विलेज फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य विजय बहादुर सिंह ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मात्र एक पौधे लगाने का आवाहन किया।ग्राम पंचायत में एक दिन में आम के 141,सेव के 5,आंवला के 5,बेर के 5,निबू के 5,अमरूद के 5 कुल लगभग दो सौ पचास पौधे लगाए गए।सुशील चौबे ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सामाजिक समरसता के लिए आजीवन कार्य करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान पुरुष के बलिदान दिवस पर पौधरोपड़ किया गया है। लगातार पेड़ कट रहे है जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए अन्य लोग भी आगे आए।पौधे खत्म होगे तब सभी का जीवन संकट में होगा।इसलिए पर्यावरण के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुनित कार्य है।इस मौके पर ब्रम्हांन्द चौबे,प्रधान अजय खरवार,गोलू श्रीवास्तव,सन्तोष यादव,विनोद चौबे,शुभम,अवधेश,अंजनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button