अंतर्राष्ट्रीय

जौनपुर ने भदोही को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर

वाराणसी जोन की 74‌ वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष/महिला) वर्ष 2025 का हुआ सम्पन्न

गाजीपुर।में आयोजित वाराणसी जोन की 74‌ वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष/महिला) वर्ष 2025 का हुआ सफल समापन।वाराणसी जोन की 74 वीं फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025,दिनांक-19.06.2025 से 22.06.2025 तक जनपद गाजीपुर में सम्पन्न हुई,उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 09 टीमों जनपद आजमगढ़,बलिया,भदोही,जौनपुर, मिर्जापुर,चन्दौली,मऊ,सोनभद्र व गाजीपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें खिलाड़ियों का अनुशासन उच्च कोटि का रहा पूरे प्रतियोगिता के दौरान किसी भी खिलाड़ी /कोच द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति प्रकट नही की गयी।इस प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में जनपद गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम के निर्णायक मण्डल का अभूतपूर्व योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा‌ ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिये तथा समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया।मार्च पास्ट के बाद वाराणसी जोन की 74 वीं फुटबॉल (महिला/पुरुष)प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन की घोषणा की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है-पुरुष टीम में जौनपुर ने भदोही को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया तथा जनपद को भदोही को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । महिला टीम में भदोही ने बलिया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button