अंतर्राष्ट्रीय

कटियामारो के खिलाफ आफत बनकर टूटा बिजली निगम विभाग

कटियामारो के खिलाफ आफत बनकर टूटा बिजली निगम विभाग

गाजीपुर।इस समय जिले की विद्युत व्यवस्था कटियामारो से जूझ रहा है तो वहीं विद्युत विभाग विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू रखने के लिए दिन रात एक से एक हथकंडे अपना रहा है। वही इस बिलबिलाती धूप में एवं उमस भरी गर्मी से इस बिजली की आंख मिचौली से आम जनता परेशान है तो वहीं विद्युत कर्मी बिजली कटौती के नाम पर हो रहे फॉल्ट को सही करने के लिए दिन रात क्षेत्रों में भ्रमण करके सुचारू रूप से चालू रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं मगर कुछ ऐसे बिजली उपभोक्ता है जो मीटर बाईपास करके अवैध रूप से विद्युत चोरी करके सही उपभोक्ताओं का नीद हराम कर दिया है।उसी कड़ी में विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के अधिशाषी अभियंता पिछले कई दिनों से मॉर्निंग रेड चेकिंग अभियान लगातार चला रहे हैं।विद्युत चोरी में ग्यारह पर एफआईआर*अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में दिन शनिवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीरनगर,राजेंद्र नगर,पांडेय नगर, विकास भवन रोड पर मॉर्निंग रेड किया गया जिसमें मौके पर कुल 52 लोगों के परिसरों की जांच की गई जिसमें कुल 12 लोगों को विद्युत चोरी करते हुवे रंगे हाथ पकड़ा गया तो वही सोलह लोगो का मीटर में डिमांड अधिक होने से अधिभार बढ़ाया गया तो वही कुल सैंतीस उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर भी लगाया गया।
अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल ढ़ाई लाख की राजस्व वसूल की गई एवं पूर्व में बकाए पर कटी हुई केबिल को बिना विभाग में सूचना व बकाया बिल जमा किए बगैर चार लोग एवं आठ लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में कुल 12 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि यह लगातार कांबिंग अभियान चलाया जाएगा जब तक पूरे नगर में स्मार्ट मीटर नहीं लग जाता। कटियामारो के खिलाफ दिन रात कांबिंग करके उचित कार्यवाही की जाएगी।चेकिंग टीम में मुख्य रूप से टाऊन एसडीओ सुधीर कुमार अवर अभियंता प्रमोद यादव,अश्वनी पटेल सहित स्मार्ट मीटर के कर्मचारियों के साथ ही साथ समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button