घंटों तक लोक निर्माण विभाग मूर्दाबाद के नारे लगने से मचा हड़कंप
दशकों से खस्ताहाल सड़क से बदहाल स्थिति में गुजर रहे लोग

गाजीपुर।प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की बरही-बोगना गांव मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।बारिश होने पर पानी भर जाता है,जिससे आवागमन में दिक्कतें होती हैं।शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताते हुए बीच सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई करते हुए जमकर घंटो नारेबाजी करते प्रर्दशन किया।कहा कि इस गंभीर समस्या के निस्तारण के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं।
बरही-बोगना गांव मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय बरही के सामने बने गड्ढे में धान की रोपाई कर विरोध जताया गया।समाजसेवी रामनरायण यादव ने कहा कि बरही चट्टी फोरलेन मार्ग से गांव के काली मंदिर तक दो सौ मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं।शनिवार को बारिश के बाद सड़क तालाब में बदल गई है।स्थानीय लोग करीब एक दशक से इस दुर्दशा से परेशान हैं।दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना पड़ता है।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।प्रतिदिन दर्जनों लोग गिर चोटिल हो रहे हैं।फिर भी किसी के कांन पर जूं नहीं रेंग रहा जिससे हम ठगा महसूस कर रहे।सुबेदार राम ने कहां कि दशकों से इस मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ कई बार जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग से गुहार लगाई गयी परन्तु किसी ने इसकी आज तक सूध नहीं ली, खराब हो चुकी सड़क पर चलना कष्टदायक हो गया है,सड़क जल्द से जल्द बननी चाहिए, नहीं तो हम बाध्य होकर जिला मुख्यालय आन्दोलन करने को विवश होंगे।इस मौके पर रामनरायण यादव,सोनू यादव,सुबेदार राम,मनोज जायसवाल,अनिल यादव,गोलू ख़ान,पीर मुहम्मद,पप्पू जायसवाल,गिरीश शर्मा,रामशीष गुप्ता,प्रदीप यादव,संतोष शर्मा,संजीत गुप्ता,मेहरून निशा,नूरजहां, रीता जायसवाल,शम्भू वर्मा,अमरदेव यादव,गभड़ू जायसवाल,सुनील यादव,विमला देवी आदि मौजूद रहे।
इनसेट।
योगी सरकार लाख दावे कर ले लेकिन प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है।क्षेत्र में कुछ तो ऐसी सड़के है कि उन पर चलना जान जोखिम में डालने के बराबर है।राष्ट्रीय राजमार्ग से उतर कर जैसे ही आप बरही चट्टी से बोगना मार्ग की तरफ जायेगे आपका सामना प्राथमिक विद्यालय के सामने पत्थर के कट स्टोन बोल्डरों से बनी खस्ताहाल हो चुकी सड़क से होगा।दो सौ मीटर सड़क पर बरसात और नालियों का पानी हमेशा लगा रहता है,जिसकी वजह आये दिन आम राहगीरों के साथ -साथ स्कूली छात्र-छात्राएं गिरकर घायल भी हो रहे है।10 साल पुरानी पत्थर के ईटो की बनी सड़क काफी खराब हो चुकी है।ईटो के अस्त व्यस्त होने से राहगीरों को पानी लगे सड़क पर चलना काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।अगल-बगल बनी नालियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिसकी वजह से पानी निकास नही हो पा रहा है।बता दे कि इस सड़क पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है।यह सड़क बरही गाँव के साथ-साथ बोगना गांव होते हुए पलहीपुर,तरक्षा,ढ़ोढ़ावीर,रायपुर,डंडापुर, मलेठी,धर्मागतपुर होकर दुल्लहपुर निकल जाती है।सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश पनप रहा है।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इंजिनियर बी.एल.गौतम बताया मामला संज्ञान में है,जल्द ही स्टीमेट बनाकर दोबारा पुनःशासन को भेजेंगे ताकि सड़क मरम्मत जल्द से जल्द हो सके।



