प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह दिव्यागों को बांटा ट्राई रिक्शा
मरदह क्षेत्र के दर्जनों दिव्यागों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे

मरदह गाजीपुर।स्थानीय विकासखण्ड मुख्यालय से दर्जनों दिव्यांग जनों को हाथ रिक्शा वितरण किया गया।जिससे वह अब इसका
उपयोग करके आसानी से अपना आवागमन कर सकते हैं।दिव्यांगजनों की एक बड़ी समस्या हल हो गयी जिससे उनके दिनचर्या में काफी सुधार होगा। इन रिक्शाओं की सख्त जरूरत थी जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।दिव्यागों को यह रिक्शा वितरण समाज कल्याण विभाग की ओर से मुहैया कराया गया,जिसे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने अपने हाथों वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गांव गरीब किसान नौजवान व दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृतसंक्लपिल है,सार्वजनिक संसाधनों का प्रयोग करके दिव्यांग जन समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।इस मौके पर जैनेन्द्र सिंह,अनिरुद्ध सिंह,विपिन कुमार,अशोक यादव,विनित राय,गोपाल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



