अंतर्राष्ट्रीय

आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोशिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री बने मनोज वर्मा

आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोशिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री बने मनोज वर्मा

गाजीपुर।आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक मुकुल वर्मा ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संस्था के पदाधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए मंच के संविधान के अनुसार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद‌ से को प्रमोशन करके प्रदेश संयुक्त मंत्री मनोनीत करते हुए कहा कि संस्था मनोज वर्मा से अपेक्षा करती है की संगठन के उद्देश्य विचार धाराओं को नियम व शर्तों के साथ आप उसको आगे बढ़ाएंगे और समाज एवं राष्ट्र को एक नई दिशा में बढ़ाकर इसकी आन-बान-शान की सदैव रक्षा करेंगे। मनोज वर्मा ने चयन होने से आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोशिएशन के कार्यकर्ताओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनोज वर्मा को बधाई तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस मौके पर रविकेश वर्मा, अमित वर्मा,धीरज प्रसाद,पंकज वर्मा,रमाकांत,सतुल,गोलू, सुरेश,अविनाश,सोहनलाल,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button