जनपद गाजीपुर के तीन नेता मिले सपा मुखिया अखिलेश से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
जिले के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सपा मुखिया को बताया जनपद का हाल

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के जिले से वरिष्ठ कार्यकर्ता “दादा” रामाधार यादव,विमल सोनकर जखनियां विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी,पूर्व प्रधान उसर गांव मनिहारी ब्लाक रामबचन यादव ने राजधानी लखनऊ जाकर स्व.मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु इटावा के उदय नारायण यादव व पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले।उनसे जनपद की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।पूर्व मुख्यमंत्री को जिले की प्रमुख समस्या बिजली,पानी,सड़क,बेरोजगारी, स्वास्थ्य , शिक्षा,सुरक्षा से अवगत कराया।साथ ही जनपद के वर्तमान हालात की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोई भी जनहित में विकास कार्य नहीं कराया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर और आगे आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता,ईमानदारी व सक्रियता से जुड़े रहने का आह्वान किया गया जिससे सामांतवादी लोगों का मुंहतोड़ जवाब देकर समाजवादी सरकार बनाई जाएं।वहीं दूसरी ओर जनपद के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक साथ सपा मुखिया से मिलने के बाद जिले की समाजवादी राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है इस मुलाकात को राजनितिक लोग कई पहलुओं से देख रहे हैं।जो पूरे जनपद में चर्चाएं तरह-तरह से हो रही है।



