क्रिकेट खेलते गेंद से लगी चोट इलाज के दौरान हुए मौत,मचा कोहराम
होनहार युवक के मौत से गमजदा दिखे ग्रामवासी

मरदह गाजीपुर।थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी अनमोल गुप्ता 17 वर्ष की क्रिकेट खेलते वक्त लगी चोट के बाद इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम।मालूम हो कि गांव निवासी मधु गुप्ता का बड़ा बेटा जो कक्षा 10 का होनहार छात्र के साथ ही क्रिकेट खिलाड़ी भी था जो रविवार को दोपहर 3 बजे अपने घर से 50 मीटर दूर सिवान में साथियों संग क्रिकेट खेल रहा था जहां उसको गेंद आकर सर में पीछे लग गयी जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया साथियों ने कुछ देर तक उसे उठाने की कोशिश की परन्तु वह असफल रहे देखते ही भीड़ लग गई मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल मऊ लें गये जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई लखनऊ के रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।खबर सुनकर परिजनों में जहां मातम पसर गया वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक के बाबा हरख गुप्ता,पिता मधु गुप्ता,माता अनिता गुप्ता,बहन मोहिनी गुप्ता,अंजली गुप्ता,भाई अमृत गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल था।
देर शाम को लखनऊ से एम्बुलेंस द्वारा गांव पहुंचे शव का गाजीपुर शहर के श्मशान घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।इस मौके पर शोक संवेदना प्रकट व परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।इस मौके पर अरविंद कुमार,रामनारायण यादव,मुन्ना यादव,
अकालू यादव, आदि मौजूद रहे।



