अंतर्राष्ट्रीय

सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही:सैय्यदा शादाब फातिमा

सपा लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का मुकाबला करेगी

गाजीपुर।जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासीमाबाद ब्लाक अंतर्गत में समाजवादी पार्टी पीडीए चर्चा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों(संघ परिवार) की मंशा बाबा साहब के संविधान को बदलने की है।भाजपा जितना ताकतवर होगी,संविधान पर उतना बड़ा हमला करेगी।देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय और खुशहाली के लिए बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना होगा।बाबा साहब ने संविधान बनाकर गरीबों,वंचितों,पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यकों आदिवासियों और महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाया।उनका संविधान पीडीए की ताकत और संजीवनी है।सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का मुकाबला करेगी।सपा देश की इकलौती पार्टी है,जिसके नाम में वही समाजवाद है,जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में है।भाजपा सरकार का रवैया तानाशाही है।किसान अपनी मांगों को लेकर धरना और आमरण अनशन पर बैठे हैं,लेकिन इस सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही है।नौजवान नौकरी और रोजगार के लिए परेशान हैं।भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी निर्दोषों को फर्जी मामलों में फंसाते हैं।समाजवादियों को बदनाम करने के लिए भाजपा झूठे आरोप गढ़ती है।भाजपा की साजिश से लोगों को सावधान करना है। वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक करके काम करना है।इस मौके पर गजेंद्र यादव,रामआशीष यादव, रविंद्र यादव प्रधान,डॉ बृजभान सिंह बघेल,मनोज यादव,रविंद्र यादव,सदरे आलम पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मिनहाज अंसारी, महेंद्र यादव,रामदरश यादव,नीतीश कुशवाहा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मरदह,रेहान अब्बास,राहुल राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button