देश जब सशक्त नेतृत्व के हाथ में होता है विश्व स्तर पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ता
भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर भारत संकल्प सभा का आयोजन

दुल्लहपुर गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर भारत संकल्प सभा का आयोजन दुल्लहपुर बाजार में हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारस राय ने कहा कि देश जब सशक्त नेतृत्व के हाथ में होता है विश्व स्तर पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ता है ,भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है,रक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी भारत बना है।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार पांडेय ने कहा वर्ष 2014 से पहले की सरकारों ने आतंकवादियों के साथ तथा अलगाववादी नेताओं के साथ केवल डिनर करने की हिम्मत दिखाई थी,जबकि वर्तमान की मोदी जी की सरकार ने अलगाववादी नेताओं सहित आतंकवाद क्यों नष्ट नाबूत करने का काम किया है धारा 370 हटाए जाने पर खून की नदियां बहाने वाले को जवाब देते हुए देश के गृह मंत्री ने चुटकी भर में धारा 370 मसल के हटा दिया और परिंदा पर नहीं मार सका इससे देश का गौरव बढ़ा है और हम सभी सुरक्षित हैं।देश में विकास के क्रम में दिन दुनारात चौगुन काम हो रहे हैं,प्रतिदिन 34 किलोमीटर की दर से सड़के बना रही है भारत ही ऐसा देश है उसमें मोदी जी की सरकार रिकॉर्ड बनाने का काम किया है,राम मंदिर निर्माण,बाबा विश्वनाथ कार्डडिंडोर के साथ देश में एम्स और मेडिकल कॉलेज की बाहर लाने वाली सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है,सरकार की योजनाओं से गांव गरीब किसान झुघी झोपड़ी का इंसान अच्छा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से पूर्ण हुआ है,सरकार के कार्य से संतुष्ट लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद पत्र भी भरा,कार्यक्रम में समापन से पूर्व सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र रक्षार्थ संपथ लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के मंडल जखनिया द्वितीय के अध्यक्ष अशोक चौहान एवं संचालन राम प्यारे यती ने कियाl उपस्थित लोगों में राजेश शर्मा, गोलू मौर्य ,अनित चौहान ,रामराज ,देवराज रामानंद जायसवाल,लालबहादुर चौहान, मनोज राम ,राम प्रकाश चौहान,बीके चौहान, नमन पांडे ,मनजीत मद्धेशिया बीडीसी ,मनोज कुमार राजेश,मनोज,राजन चौहान ग्राम प्रधान, हरिशंकर चौहान ग्राम प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।



