प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती :शर्माजीत राम पूर्व प्रधान
ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान

गाजीपुर।मरदह-क्षेत्र के कोदई गांव स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह के तहत पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 115 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें से 50 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।जिनमें निसिता सिंह कक्षा- 5 से 80% प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की,स्वरा सिंह कक्षा-6 से 60% प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान,कृतिका सिंह कक्षा-6 से 59% प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान,अनामिका भारती कक्षा-8 से 86% प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान,प्रतिज्ञा गुप्ता कक्षा-8 से 83% प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान,ख़ुशी गुप्ता कक्षा – 8 से 78% प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया,आदित्य कुमार गौतम कक्षा – 10 से 79% प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान,इंद्रजीत कुमार कक्षा-10 से 78% प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान,शिवम कुमार कक्षा- 9 से 71% प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्टैण्ड फैंन,टेबल फैन,स्टडी टेबल तथा अन्य 40 मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया।इस अवसर पूर्व प्रधान शर्माजीत राम ने कहा कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती है ऐसे आयोजन से उन्हें निखरने का मौका मिलता है।इस मौके पर राजीव यादव,सिकन्दर,इन्दल,कौशल, डीके सिंह,रामप्रवेश चौहान,कुद्दुश अंसारी,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।आयोजक शिप्रा कोचिंग सेंटर कोदई डोड़सर के डायरेक्टर सामन्त कुमार ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।



