व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न पुलिस लाइन में सम्पन्न
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न पुलिस लाइन में सम्पन्न

गाजीपुर।पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अनीश अहमद सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित हुए।इस बैठक में राष्ट्रीय आदर्श व्यापार मंडल के सक्रिय सदस्य ओजस साहू,अनिल यादव,आशीष गुप्ता सहित अनेक व्यापारियों ने भाग लिया और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा।
विशेष रूप से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु व्यापार मंडल द्वारा ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर सीओ सिटी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



