ग़ाज़ीपुर

देवभूमि पब्लिक स्कूल घरिहां में सावन महोत्सव की धूम

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में सावन महोत्सव की धूम

गाजीपुर।गोपालपुर घरिहां स्थित देवभूमि पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।भगवान शंकर एवं पार्वती जी के पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।बरसे रे मेघा एवं अन्य सावन के गीतों से दर्शक भाव विभोर हो गए।महिला अभिभावकों को बच्चों ने मेहंदी लगाई।अभिभावक भी सावन के गाने पर नृत्य करते दिखे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने अभिभावकों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि भगवान शंकर को समर्पित यह सावन माह सभी बच्चों के अंदर साहस एवं स्फूर्ति पैदा करें एवं भगवान शंकर की कृपा विद्यालय पर बनी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मार्कण्डेय पाण्डेय,प्रबंध निदेशक डा.ओमप्रकाश पाण्डेय,शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button