अंतर्राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता एवं भारतीय सैनिकों के सम्मान में मऊ स्टेशन पर शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता एवं भारतीय सैनिकों के सम्मान में मऊ स्टेशन पर शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

मऊ।पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी मंडल के सदस्यों द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता एवं भारतीय सैनिकों के सम्मान में मऊ स्टेशन पर शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
वाराणसी 19 मई,2025;‎ पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ- वाराणसी के तत्वावधान में जिला आयुक्त(स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री अनुभव पाठक एवं मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट व गाइड के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता एवं भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दिनांक 19 मई दिन सोमवार सुबह 10:30 बजे मऊ स्काउट कार्यालय से प्रारंभ होते हुए व प्लैटफॉर्म संख्या दो से प्लैटफॉर्म संख्या एक तक मऊ स्टेशन के मुख्य द्वार से होते हुए वापसी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय तक कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम संचालन – पुष्कर कुमार (स्काउट मास्टर) व गुल्लू राम (स्काउट मास्टर) रोवर लीडर बिनोद कुशवाहा ने किया साथ ही स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर्स 12 सदस्यों प्रतिभाग किया। इसके साथ ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर,रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, टिकट निरीक्षक तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के भाग लिया शौर्य यात्रा के दौरान देश के वीर जवानों के प्रति लोगों में जागरूकता एवं उत्साह का संचार करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के नारों से सड़कों, गलियों, एवं कॉलोनी को गुंजायमान कर दिया गया। इस नारे के माध्यम से सदस्यों ने आम जनता में देशभक्ति की भवनाओं का भरपूर संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button