ग़ाज़ीपुर

‌बिजली निगम के संविदा लाइनमैन की जिंदगी से कंपनी संग बिजली निगम के अफसर भी खिलवाड़ कर रहे है

बिजली निगम के संविदा लाइनमैन की जिंदगी से कंपनी संग बिजली निगम के अफसर भी खिलवाड़ कर रहे है

गाजीपुर।बिजली निगम के संविदा लाइनमैन की जिंदगी से कंपनी संग बिजली निगम के अफसर भी खिलवाड़ कर रहे है।बिना करंटरोधी किट के ही उन्हें बिजली के खंभों पर चढ़ाया जाता है।इससे आए दिन करंट की चपेट में आकर लाइनमैन हादसों के शिकार हो रहे है।पिछले महीने करंट से झुलसे लाइनमैन के बाद भी नहीं चेत रहा है कोई।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सब स्टेशन मरदह पर दो दर्जन बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्थाई और संविदा पर लाइनमैन कार्यरत है।इनमें से 20 लाइनमैन संविदा वाले शामिल हैं।जिसमें पूरे क्षेत्र की कमान संविदा लाइनमैन संभाल रहे हैं।संविदा पर लाइमैन की तैनाती कंपनी की तरफ से की जाती है।लाइनमैनों को कहीं फाल्ट,जर्जर लाइन ठीक करने के लिए कंपनी की तरफ से करंटरोधी किट उपलब्ध कराई जाती है।किट में हेलमेट,सेफ्टीबेल्ट, अर्थिंग चेन,वर्दी,जूता,झूला आदि उपलब्ध कराया जाता है,ताकि बिजली करंट के हादसों से बचा जा सके।फिलहाल ठेके पर लाइनमैन से काम ले रही कंपनी की तरफ से भी अब तक करंटरोधी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।जिससे बिना करंटरोधी किट पहने लाइनमैन मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर लाइन,फाल्ट ठीक कर रहे हैं। जिसके कारण आए दिन लाइनमैनों के साथ हादसे होते रहते है।इस संबंध में जेई इस्तियाक अली ने बताया कि सभी को हिदायत दी गई है की बिना सुरक्षा कीट के कोई कार्य न करें, इन्हें करंटरोधी सुरक्षा उपकरण दिये गए हैं।जिनके बाकी है जल्द उपलब्ध कराएं जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button