ग्राम प्रधान माया सिंह रानीपुर का आक्समिक निधन से जनपद में गहरा शोक
हजारों दिग्गजों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रमुख संघ व प्रधान संघ ने गहरा शोक प्रकट किया

मरदह गाजीपुर।ब्लाक के रानीपुर गांव की ग्राम प्रधान माया सिंह 40 वर्ष का आक्समिक निधन।मालूम हो कि प्रधान वर्तमान प्रधान व सन् 2005 में उप प्रमुख रही माया सिंह की लम्बे अरसे से अस्वस्थ चल रही थी।जिनका मंगलवार की देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराएं जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह निधन हो गया।निधन की खबर सुनकर गांव सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।देर शाम को शहर के श्मशान घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया मुखाग्नि इनके पति प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह चमचम ने दिया।इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान संगठन ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए गहरा शोक प्रकट किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल,एम.एल.सी.प्रतिनिधि चतुर्भुज सिंह,प्रमुख सीता सिंह,धर्मेंद्र सिंह,राधेश्याम यादव,अनील यादव,अरूण यादव सहित हजारों लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।