ग़ाज़ीपुर

संस्थागत प्रसव केंद्र का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सीता ने किया

गांव की महिलाओं को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी:ब्लाक प्रमुख

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुर राधे पर संस्थागत प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया गया।प्रसव केंद्र का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि प्रसव केंद्र खुल जाने से आसपास के गांव की महिलाओं को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी , 24 घंटे यह प्रसव केंद्र खुला रहेगा जिसका लाभ सभी ग्रामीण क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 और 108 एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के परिवहन में भी आसानी होगी।आगे कही की सभी कर्मचारी यदि स्वत:अपने अनुशासन में रहकर के अपने कार्यों का दायित्व निर्वहन करते रहें तो किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी और जिस प्रकार हमने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में एक्स-रे मशीन मंगवाया है इसी प्रकार इसी वर्ष अल्ट्रासाउंड मशीन भी लग जाएगी।अधीक्षक डॉ रविरंजन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धीरे-धीरे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति महिला और व बच्चे को विषम परिस्थिति में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिले पर जाने की आवश्यकता होगी।ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय ने गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के टीकाकरण की भी सुविधा अगले माह से शुरू करने की बात की यहां उपस्थित स्टाफ नर्स और ए.एन.एम. के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं के जांच प्रतिदिन किया जाएगा तथा सभी डायबिटीज व हाइपरटेंशन के मरीजों का समुचित इलाज करने की व्यवस्था की गई है।इस मौके पर डॉ आसिफ लारी,बृजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह,प्रभुनाथ,पियूष सिंह,रियाज,चन्द्रशेखर राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button