हाईस्कूल में भार्गवी पाण्डेय तो इण्टर में अंजली यादव प्रथम स्थान पर रही
सभी मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माता तपेश्वरी इण्टर कालेज के परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।यूपी बोर्ड परीक्षा में
इण्टरमिडियम व हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार का हौसला अफजाई किया गया।हाईस्कूल में विद्यालय में प्रथम स्थान भार्गवी पाण्डेय,लक्ष्मी यादव दूसरा स्थान,रित्विका यादव तीसरा स्थान,श्रेया सिंह चौथा स्थान।इण्टर मिडियम में अंजली यादव प्रथम स्थान,अर्पिता राज लक्ष्मी दूसरा स्थान,खुशी सिंह तीसरा स्थान,रिया सिंह चौथा स्थान,गोल्डी यादव पांचवां स्थान प्राप्त किया।जिनको विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्रम,मेडल पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक जितेंद्रनाथ पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ऊंची उड़ान भरा जा सकता है,सभी विद्यार्थी पूरे लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े सफलता जरूर उनकी कदम चूमेगी।जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं ने कहा मेधावियों का सम्मान करना गर्व का विषय है निश्चित तौर पर सभी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह,जितेन्द्र यादव,नीरज सिंह,प्रधानाचार्य अंजनी कुमार श्रीवास्तव,प्रवीण कुमार पाण्डेय,लौवटू पासवान,योगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।