हम देश में शोषणविहीन समतामूलक भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है:अमेरिका सिंह यादव
हम देश में शोषणविहीन समतामूलक भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है:अमेरिका सिंह यादव

नंदगंज गाजीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी करण्डा का 20 वां सम्मेलन चोचकपुर कैंप कार्यालय कंचनपुर में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम भारत की सेना को जय हिंद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।पार्टी के वरिष्ठ नेत्री सुनीता राजभर द्वारा झंडातोलन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने देश के अंदर मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है।आज भी हमें जनता के सवालों पर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा।मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व के पैमाने पर मुख्य रूप से पूंजीवादी विचार धारा और किसानो मजदूरों शोषितों,वंचितों की वैज्ञानिक समाजवादी विचारधारा के बीच संघर्ष जारी है।हम देश में शोषणविहीन समतामूलक भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए समर्पित,ईमानदार,त्याग की भावना से ओत प्रोत कम्युनिस्ट कार्य कर्ताओ की आवश्यकता है।यह तभी संभव है जब हम जीवन के मुख्य प्रश्नों पर राजनीति को केंद्रित करने में कामयाब हों।संविधान,लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा फ़ौरी कार्य है।इसके लिए संप्रदायिक,अवैज्ञानिक, जातिवादी,प्रतिक्रियावादी,दक्षिणपंथी,मध्यायुगीन विचारों को समाप्त करें।सम्मेलन में ब्लॉक मंत्री द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर मुन्नीलाल,सूर्यनाथ,भूसी बिंद,राजेंद्र विश्वकर्मा, सीताराम वर्मा,लल्लन बिंद ने विचार प्रगट किया। रिपोर्ट सर्वसम्मत पास हुई।जिसमे 13 सदस्यीय कमेटी एवं जिला सम्मेलन हेतु प्रतिनिधियो का चुनाव हुआ।पार्टी संचालन के लिए डॉक्टर शिवमूरत बिंद मंत्री,मुन्नीलाल,राजेंद्र विश्वकर्मा सह मंत्री तथा रामप्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष सर्व सम्मत चुने गये।सम्मेलन का समापन करते हुए जिला सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता ने कहा कि हम उम्मीद करते हुए उम्मीद करते हैँ कि नवनिर्वाचित कमेटी अपने कर्तब्यों का बखूबी निर्वहन करेगी।सम्मेलन कि अध्यक्षता कामरेड ताराचंद पाण्डेय एवं संचालन वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह यादव ने किया।