अंतर्राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि:जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह

ऑपरेशन सिंदूर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि:जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह

गाज़ीपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” पर गहरा हर्ष और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारतीय सेना के अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है, जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि सेना की यह सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा की गई कायराना हरकत का करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक कदम से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत अब किसी भी उकसावे पर चुप बैठने वाला देश नहीं है। हमारी सेना ने यह साबित कर दिया है कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो वह हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम है।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भारतीय सेना के पराक्रम की तुलना महाभारत काल के योद्धाओं से करते हुए कहा, “जिस प्रकार अर्जुन ने रणभूमि में अपने लक्ष्य को भेद कर विजय पाई थी, उसी प्रकार हमारे सैनिकों ने भी अपने लक्ष्य को सटीकता से नष्ट कर देश की रक्षा की है। पूरा देश आज सेना के इस शौर्य को सलाम कर रहा है।”
इसके अलावा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में कराई गई 10 मिनट की ब्लैकआउट ड्रिल और मॉक ड्रिल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ आपात स्थिति में जनता को जागरूक और तैयार करने का प्रयास है, बल्कि इससे यह संदेश भी जाता है कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो प्रशासन, पुलिस और जनता सभी एकजुट होकर खड़े हो सकते हैं।
गाजीपुर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राजा की भूमिका की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हर उस कदम का समर्थन करती है जो देश की अखंडता,एकता और सुरक्षा के लिए उठाया जाता है।जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अंत में यह भी कहा कि सेना और प्रशासन दोनों ही देश की रीढ़ हैं और जब ये दोनों संस्थाएं पूरी तरह सजग होकर कार्य करती हैं,तब देशवासियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button