स्वर्गीया सुमन देवी पत्नी रामब्यास सिंह यादव प्रधानाध्यापक की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई
मृतका सुमन देवी के चौथी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण तरीके से सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया


मरदह गाजीपुर।ब्लाक के पृथ्वीपुर गांव में सोमवार को स्वर्गीया सुमन देवी पत्नी रामब्यास सिंह यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर की चौथी पुण्यतिथि पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई।मालूम हो कि स्व.सुमन देवी का निधन बीते वर्ष 2021 में आक्समिक हो गया था।जो उस समय चल रहे प्रधानी चुनाव में बतौर उम्मीदवार थी,चुनाव से एक दिन पहले ही इनका निधन हो गया जिस कारण चुनाव का समय टालना पड़ा था।निधन उपरांत हुए पंचायत चुनाव में मृतका के देवर हरिवंश यादव ने चुनाव लड़ा तो सहानभूति के साथ ही साथ गांव के लोगों ने हाथों हाथ लेते हुए स्वतंत्र रूप से वोट देकर अपना मृदुभाषी ग्राम अध्यक्ष चुना जो उस वक्त पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।मृतका सुमन देवी के चौथी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण तरीके से सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।तथा दो मिनट का मौन धारण कर अपनी संवेदनाएं प्रकट किया।इस मौके पर मुसाफिर सिंह यादव,सुदर्शन पांडेय,सर्वदेव सिंह, रामब्यास सिंह यादव,सीताराम यादव प्रधान,हरिवंश यादव प्रधान,प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह,अरविन्द सिंह, शिवप्रसाद सिंह,दुर्गेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता,संजय सिंह,रिंकू सिंह,प्रधानाचार्य मोहिब अंसारी,सुरेश कुशवाहा,अनिल राम,दुर्गविजय राम आदि मौजूद रहे।