राजनैतिक भागीदारी के लिए हमें घरों से निकलना होगा:डा. मुकेश श्रीवास्तव
देश में मोदी एवं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में हो रहा हर तरफ विकास:इंद्रसेन श्रीवास्तव

लखनऊ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को इंदिरा नगर स्थित होटल जयति ओएसिस इन में हुई।उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज में तमाम महापुरुष पैदा हुए जिन्होंने समय समय पर देश और समाज को दिशा दी है। देश की वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो स्थिति देश और प्रदेश की है, हम कह सकते हैं कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व मिला है, इनके नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। जहाँ देश और प्रदेश आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है वहीं लोग खुशहाल हुए हैं। हाल में हुई घटना के बाद देश वासियों को पूरा भरोषा है कि घटना में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और उनके आकाओं को अखंड भारत और सशक्त भारत का संदेश जायेगा।
मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में महासभा का विस्तार हुआ है, आज 22 प्रदेशों में महासभा की इकाई कार्य कर रही है। हमें राजनैतिक भागीदारी के लिए घरों से निकलना होगा। बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा0 रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विकास बख्शी, एस0पी0 श्रीवास्तव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य संभाग संतोष निगम, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्ष ऋतु खरे, राष्ट्रीय कार्यकारी युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव आदि ने संगठनात्मक बिंदुओं पर अपना विचार रखा। संचालन प्रदेश महामन्त्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम की घटना में मारे गए हिंदुओं के प्रति श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश महिला महामन्त्री डा0 नेहा श्रीवास्तव, प्रदेश युवा महामन्त्री अमन श्रीवास्तव, राम प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन वर्मा, डा0 अंजना श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।