अंतर्राष्ट्रीय

डॉ अंबेडकर का योगदान भारत और भारत की जनता कभी नहीं भूला सकती है:विशाल सिहं “चंचल”

डॉ अंबेडकर हमारे भारत की आन-बान-शान थे

मरदह‌ गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत रविवार को भारतरत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर जी सम्मान अभियान अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के‌ आधा गांवों में प्रबुद्धजनों से जनसंपर्क किया।तथा चौपाल लगाकर पार्टी की नितियों से अवगत कराया।इस दौरान भोजापुर मंडल के बद्धुपुर,कोड़री,मलेठी,तरक्षा, बिजौरा आदि गांवों में प्रबुद्धजनों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया बिजौरा गांव में कहां कि भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि भारत के सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे।उनके विचारों और संघर्षों ने करोड़ों लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाया।अंबेडकर का योगदान भारत और भारत की जनता कभी नहीं भूला सकती है।भारत को एकता के सूत्र में संविधान ने बांधे रखा है।डॉ अंबेडकर हमारे भारत की आन-बान-शान थे।कुछ राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन राजनीति पार्टी ने कभी डॉ अंबेडकर को दिल से सम्मान नहीं किया,भारतीय जनता पार्टी ही डॉ अंबेडकर के मार्गदर्शन में चल रही है।भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया है।वहीं कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने अभी तक अपमानित करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली में जगह नहीं दी थी।अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। जहां-जहां डॉ.अंबेडकर पहुंचे थे,उस जगह को भाजपा ने तीर्थ के रूप में विकसित किया है।इस मौके पर बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,प्रतिनिधि प्रदीप पाठक,मनोज सिंह,अनिरुद्ध सिंह,योगेन्द्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रांशु सिंह,प्रवीण पटवा, हिमांशू सिंह,अंशू सिंह,सुभाष राम,अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button