पूरे देश में आजादी के बाद देश के अंदर राजनीतिक उतार चढ़ाव को देखते हुए लंबा संघर्ष का इतिहास
इतिहास संघर्षों का है हम सारे लोगों को आज भी संघर्ष करते हुए लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है

गाज़ीपुर। 27 अप्रैल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदर ब्लॉक का 14 वां ब्लॉक सम्मेलन प्रेम के पूरा भदेव डिग्री कॉलेज के कैंपस में झंडा उत्तोलन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने किया।सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड सुबच्चन राम ने किया सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि पार्टी जहां 100 वी वर्षगांठ मना रही है साथ ही पार्टी का ब्रांच ब्लॉक जिला प्रदेश देश का सम्मेलन का वर्ष है उसी क्रम में सदर ब्लॉक का सम्मेलन हो रहा है पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 में कानपुर के अंदर हुई थी तब से लेकर आजादी की लड़ाई में भाग लेते हुए बड़ी कुर्बानी के बाद दक्षिण भारत में निजाम हैदराबाद के खिलाफ एवं पूर्वांचल में सरजू पांडेय,जय बहादुर सिंह,झारखंडे राय, पब्बर राम,जयराम सिंह द्वारा जमीनी संघर्ष करते हुए नेतृत्व किया पूरे देश में आजादी के बाद देश के अंदर राजनीतिक उतार चढ़ाव को देखते हुए लंबा संघर्ष करते हुए आज तक कायम है पार्टी का लंबा इतिहास संघर्षों का है हम सारे लोगों को आज भी संघर्ष करते हुए लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है
ब्लॉक मंत्री दुर्गा यादव ने ब्लॉक की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की
रिपोर्ट पर बहस मुख्य रूप से रामकेर यादव राजकुमार कुशवाहा मनीराम यादव परमानंद सिंह लाल जी यादव राम ध्यान दयाराम मनोज कुशवाहा सदाबृक्ष गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में 19 सदस्य कमेटी का प्रस्ताव किया गया
सम्मेलन में चुनाव इस प्रकार हुआ ब्लॉक मंत्री राजकुमार कुशवाहा,सहायक मंत्री प्रेम नारायण यादव,कोषाध्यक्ष सुबच्चन राम एवं किसान सभा के इंचार्ज विजय सिंह यादव कवि जी नौजवान सभा के इंचार्ज अजय मिश्रा खेत मजदूर यूनियन के इंचार्ज सुबच्चन राम को चुना गया।सम्मेलन को शुभकामना प्रेषित करते हुए मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजदेव यादव,चतुरी मास्टर,कैलाश यादव ने विचार व्यक्त किया।सम्मेलन का समापन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय परिस्थितियों के साथ-साथ देश के अंदर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की आम जनता हताश एवं निराश का शिकार होती जा रही है इन परिस्थितियों में हमारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।हमारे देश में मौजूदा सरकार जनता को अमन चयन कायम करने के लिए वादा करके सरकार में आई थी लेकिन ना तो देश की सरहद सुरक्षित है ना देश में पार्क में घूमने फिरने की आजादी मणिपुर के अंदर जहां सामुदायिक तनाव बंगाल के अंदर सांप्रदायिक माहौल के साथ उत्तर प्रदेश के अंदर सांप्रदायिक माहौल बनाकर देश में आम जनता के अमन चैन को बर्बाद किया जा रहा है भाईचारा काम करने के लिए लाल झंडे के सिपाहियों को आम जनता को जागरुक करते हुए आने वाले समय में संघर्ष करने की जरूरत है आगामी 11 12 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन कबूतरी में सुनिश्चित किया गया है इसको सफल बनाने हेतु पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाए। 2 मिनट का मौन होकर पहलगाम में शहीद हुए सैलानियों की याद में संवेदना व्यक्त की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन कामरेड राजकुमार कुशवाहा ने किया।