एक पच्चीस हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
एक पच्चीस हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर।थाना जमानिया पुलिस टीम द्वारा एक पच्चीस हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.04.2025 को चौकी प्रभारी देवैथा उ0नि0 अरुण पाण्डेय मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर 25000/रु0 इनामिया वांछित अभियुक्त को खरगशीपुर उर्फ नई बाजार के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता–*
1. अशोक कुमार पुत्र इद्रीश नट निवासी- तेहरा चौरस्ता थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष
*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 331/2024 धारा 8/21 NDPS ACT. थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
02. मु0अ0सं0 362/2020 धारा 20B(2)(c)/ 21(A)/22/25/27(A) NDPS ACT थाना बिहिया भोजपुर बिहार
03. मु0अ0सं0 86/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 अरुण पाण्डेय चौकी प्रभारी देवैथा
2. प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद



