“मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 116 मरीजों ने कराया इलाज
मरदह विकासखंड के एक सीएचसी व तीन पीएचसी पर लगा मेला

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र में रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसके तहत ब्लाक के तीन पीएचसी व एक सीएचसी के कुल 116 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ निःशुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया।सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा.अवधेश प्रसाद ने 27 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मटेहूँ में डॉ.राजीव गोड़ ने 36 मरीज तो प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पांडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 28 तथा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अविसहन में डॉ.इमरान उस्मानी ने 25 मरीजों का इलाज किया।मेला में कुल 116 मरीजों की जाँच व नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।जिसमें सांस के – 13, उदर के 2, मधुमेह – 2, चर्मरोग 7 – , हाईपर टेंशन 9 – , एनिमिया 1, ए.एन.सी के 1, बुखार के 9, सर्दी-जुकाम खांसी 11 अन्य रोगी 61मरीजों को देखा गया जिसमें बच्चे भी शामिल रहे।



