कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मरदह कार्यकर्ताओं सुनी पीएम के मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के रविवार 120 वीं कड़ी में जुटे भाजपाजन

मरदह गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के रविवार 120 वीं कड़ी को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर दुरदर्शन मोबाइल,रेडियो, लैपटॉप सहित अन्य माध्यमों से सुना तथा सरल एप्प पर अपलोड किया।आकाशवाणी प्रसारण के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को सुना जाता है।उसी क्रम में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड पर बूथ संख्या 26 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उद्बोधित लोकप्रिय ‘मन की बात’कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने स्नेहीजनों और कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सुना।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता प्राप्त करना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य और संस्कार नहीं है बल्कि भाजपा सत्ता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण हेतु राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति करती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युग पुरुष है,उनके लिए क्षेत्र कोई रहा हो जिम्मेदारियां चाहे जितनी बड़ी हो लेकिन जनता के हृदय मे बैठकर उनके सम्मान, समृद्धि के लिए कैसे कार्य किया है।यह सेवा भाव उनके व्यक्तित्व में निहित है।देश के जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और विचार उनके मन की बात के माध्यम से जन-जन में पहुंच क्रांति का संचार कर रही जिससे सम्पूर्ण देशवासियों के अंदर देशप्रेम की भावना जागृत हुई।इस मौके पर राजेश भारद्वाज,प्रवीण पटवा,योगेन्द्र शर्मा, बैजनाथ राजभर,रविप्रताप सिंह,गुड्डू राजभर,सुरेश राजभर, अरविन्द सिंह,आदि मौजूद रहे।