ग़ाज़ीपुर
जहुराबाद में सुभासपा छोड़ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एस.एस.पी.का दामन थामा
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना

गाजीपुर।जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के मटवा चट्टी पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र से चलकर आए हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित किया।अध्यक्ष ने विश्वास दिलाते हुए विधानसभा जहुराबाद के लोगों में जोश भरने का काम किया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा समाज लंबे अरसे से कमजोर था जिसकी माली हालत को सुधारने के लिए सुभासपा पार्टी को जान-जहान लगाकर काम किया गया लेकिन समाज को छलाव के अलावा विकास का कार्य नहीं किया गया।इसके उपरांत हमें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी दल का गठन करना पड़ा।वहीं उन्होंने चुनौती पूर्ण अंदाज में जहुराबाद के दो बार से सिटिंग विधायक रहे ओपी राजभर को आने वाले 27 के चुनाव में खाता न खुलने की बात कही।जिस पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।साथ ही पंचायती
राज्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस तरीके से समाज के ठेकेदार बने लोगों ने कार्यकर्ताओं का हनन कर अपने पार्टी को बाप दादाओं का जागीर समझ रखा है उसके तरह हमारी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी काम नहीं करेगी।सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के मुखिया ने पुरजोर विश्वास दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र के आधार पर पार्टी में परिवर्तन हर 5 वर्ष पर किया जाएगा।जिससे कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के हित की बात की जा सके।और कार्यकर्ताओं की हित के लिए ही काम किया जाएगा।वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर ने भी कार्यकर्ताओं को अपनी जोशीले अंदाज में हौसला अफजाई किया साथ ही इसके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र भारती ने भी अपनी गर्जना भरी अंदाज में आने वाले 27 के चुनाव के प्रति पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम स्थल पर आए सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों को एकजुट व संगठित होने की अपील भी किया।जहुराबाद विधानसभा के मनीरपुर गांव से लगातार चार बार से प्रधान रहे राजनेत राजभर ने भी अपने साथ दो और वर्तमान प्रधान अशोक राजभर अमावस गांव तथा रामदास राजभर सलेमपुर के प्रधान के साथ सैकड़ो सुभासपा के कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर संकल्पित होकर पार्टी के मुखिया के कंधों को मजबूत बनाया पार्टी से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं में पुरुषोत्तम राजभर भूतपूर्व सैनिक,जयराम राजभर,भूपेंद्र राजभर,प्रेमचंद राजभर,रमेश राजभर,अमरजीत राजभर,लल्लन राजभर, चंद्रभान राजभर,रवि कुमार,टुनटुन राजभर,हरिकेश राजभर, अशोक राजभर प्रधान,मुन्नीलाल राजभर,कमला राजभर, भोले राजभर,रंजीत राजभर,सुदर्शन राजभर,अनिल राजभर, रामविलास राजभर,सुनीता राजभर, लालमति राजभर,गीता राजभर,चिंता राजभर,फूलमती राजभर,विक्की राजभर, कमला राजभर,अनिरुद्ध राजभर,प्रभु राजभर, रामबचन राजभर,हरेंद्र,प्रभुनाथ,रामअवध,रामकरन,सदा राजभर,विनय राजभर,रामनिवास राजभर, बेचू राजभर,जयप्रकाश राजभर, अभिमन्यु,रामउजर,राजेश राजभर,जयराम,नंदलाल राजभर, सुभाष शर्मा,रमेश राजभर, शिवचरण राजभर,मोहन राजभर, रामबदन राजभर,रामाश्रय राजभर,संजय राजभर,रामशेखर राजभर,विश्वधन,विमल देवी,रीना देवी,मुन्नी देवी,मंजू देवी, रमाशंकर राजभर,सीता देवी आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना कंधा से कंधा मिलाकर चलने के संकल्प लिया।