बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के द्वारा,पीएम व सीएम के महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रमुखता दी गई
भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

बिरनो गाजीपुर।स्थानीय ब्लॉक परिसर में केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से दर्शाया गया।इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रमुखता दी गई।इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत,उज्ज्वला योजना और जनधन योजना शामिल है साथ ही आत्मनिर्भर भारत ,अभियान डिजिटल इंडिया,स्टार्टअप इंडिया,और मेक इन इंडिया को भी प्रदर्शित किया गया।योजनाओं से लाभान्वित लोगों की कहानियों को चित्रों और वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।विभिन्न विभाग के स्टालों बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने निरीक्षण किया।संबंधित विभागों के स्टालों के कर्मियों से उनके विभाग के स्टालों के बारे में स्थानीय लोगों और संबंधित लोगों को अवगत कराया गया।विभिन्न विभागों के स्टालों पर लोगों की भीड़ उमड़ी।स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुक्त इलाज की जानकारी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर सीपी मिश्रा ने लोगों को दिया। किसान सम्मन निधि योजना के लाभों के बारे में भी बताया गया ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी साझा की खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनता को जागरूक करने के लिए जरूरी है प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी जनजाति तक पहुंचाना था।गरीब किसान महिलाएं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।इस मौके पर राजस्व विभाग के द्वारा स्थानीय लोगों को घरौनी भी वितरण की गई।इस मौके पर विजय कुमार एडीओ कृषि,रामराज राजस्व निरीक्षक,आशा देवी, रमन सिंह मुख्य सेविका,दुष्यंत सिंह लेखपाल,अवधेश राजभर,तेजप्रताप सिंह,भरत सिंह,अमित सिंह,रोहित गौड़, बालेंद्र कुमार थानाध्यक्ष,विपिन चौरसिया,राम यादव खाद रसद विभाग,आदि विभागों कर्मचारी उपस्थित रहे।