घटना/दुर्घटना

चिकित्सकीय सुविधा समय से नहीं मिलने पर गीता देवी की मौत,परिजनों में मचा मातम

पेट दर्द उपरांत इलाज के दौरान मौत,परिजनों ने लगाया स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र स्थानीय गांव निवासी गीता देवी 34‌ वर्ष की पेट दर्द उपरांत इलाज के दौरान मौत,परिजनों ने लगाया स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप।बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजनों ने किया अंतिम दाह संस्कार।गांव निवासी भाजपा नेता राजेश पासवान की पत्नी गीता पासवान को वृहस्पतिवार की सुबह पेट में दर्द की पीड़ा उत्पन्न हुई तो स्थानीय निजी चिकित्सक से दवा लिया गया तो आराम मिल गया फिर देर शाम को दोबारा ज्यादा दर्द होने से परिजनों द्वारा सामूदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर जाया गया जहां इमरजेंसी में किसी भी कर्मचारी की उपस्थिति न होने के कारण इंतजार करना पड़ा वही घंटो इंतजार के बाद इमरजेंसी ड्यूटी में लगे डॉक्टर जब पहुंचे तो परिजनों से तू-तू मैं मैं हो उठा काफी नोंकझोंक होने बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।इधर चिकित्सक‌ ने आक्रोशित परिजनों को देखते हुए मरीज को लिखा पढ़ी के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।मौके पहुंची एंबुलेंस की सहायता से मरीज को‌ इलाज कराने हेतु परिजन निजी अस्पताल मऊ ले गये जहां इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। जिससे परिजनों सहित ग्रामवासियों में आक्रोश पनप गया और स्वास्थ्य कर्मियों को खूब कोसने लगे।मृतका गीता के दो बच्चे है।वहीं इस बारे में मृतका के पति राजेश पासवान ने बताया कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मेरी पत्नी की मौत हो गई।आरोप लगाते हुए बताया कि अगर डॉक्टर समय पर इलाज कर देते तो हमारी पत्नी शायद बच जाती।इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों संग जनप्रतिनिधियों से की जाएगी जिससे इनके ऊपर अंकुश लगे।वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कर्मियों की ऐसी लापरवाही बार-बार सामने आती है जो कि निंदनीय है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की लापरवाही से महिला की मौत हुई जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात रहे चिकित्सक डॉ अवधेश कुमार को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है की आप किसी भी मरीज व उनके परिजनों से अमानवीय व्यवहार न करें लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहे इस बारे में हम उच्चाधिकारियों को जल्द ही अवगत कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button