ग़ाज़ीपुर

कासीमाबाद तहसील मुख्यालय भ्रष्टाचार के आकंड में डूबा: राजेंद्र यादव

25 मार्च को आर-पार की लड़ाई के मूड़ में किसान सभा व कम्युनिस्ट पार्टी

मरदह गाजीपुर।ब्लाक के गांई चट्टी पर शनिवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी व अखिल भारतीय किसान सभा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने बताया कहां कि तहसील,थाना एवं विकासखण्ड के केन्द्र भ्रष्टाचार के अड्‌डे बने हुए हैं।भारत सरकार का खजाना जनता पर लगे टैक्स से ही बनता है इस लिए देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि सरकारी धन के खर्च का हिसाब-किताब लें।भ्रष्टाचार देश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह भीतर से खोखला कर रहा है जनता के खजाने से ही लोक सेवकों को वेतन दिया जाता है।एम.पी., एम.एल.ए.,भी उसी से भत्ता,वेतन व अन्य सुविधाएं प्राप्त करते हैं।वही पैसा विकास के लिए एवं कल्याणकारी योजनाओं में खर्च होता है।लोक सेवक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहें हैं।प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यदि इसे रोक दिया जाय तो देश की प्रगति दूनी गति से होगी।अस्तु भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना देशभक्ति पूर्ण कार्य है इसीलिए जनता को राहत देने के लिए कासिमाबाद तहसील पर 25 मार्च को आन्दोलन किया जा रहा है।शान्तिपूर्ण ढंग से आन्दोलन करना हमारा लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकार है।जिसमें जनता जनार्दन से अपील किया की भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर आन्दोलन को सफल बनायें।प्रदेश उपाध्यक्ष किसान सभा जनार्दन राम ने कहा कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी कासीमाबाद तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह बैठक की गई तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जन समस्याओं को लेकर कमर कसी गयी।जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आप किसी दल में रहें लेकिन किसानों के सवालों पर एकसाथ होकर किसानों के खुशहाली और समृद्धि के लिए सहयोग करें और आन्दोलन को मजबूती प्रदान करें।इस मौके पर सुरेन्द्र राम,राजदेव यादव,सीताराम यादव,राधेश्याम यादव, विनोद यादव,विजयी यादव,चन्द्रशेखर यादव,घुरा यादव,दीना‌ सिंह,कृष्णमोहन सिंह,अम्बिका यादव,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button