नि:शुल्क जांच शिविर में विटामिन डी 3 का लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
रोटरी क्लब प्राइड द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर संपन्न

मऊ।दौड़ भाग व आपाधापी भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं, जो आने वाले समय में काफी नुकसानदायक साबित होता है।ऐसे में समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी स्वस्थ जीवन के लिए एक प्रभावी होता है। जिस प्रकार हम तय समय पर अपने शरीर की नियमित देखभाल वह दिनचर्या का अनुपालन करते हैं।ठीक उसी प्रकार समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच भी आवश्यक होता है। उक्त बातें शुक्रवार को रोटरी क्लब प्राइड द्वारा आयोजित निशुल्क जांच शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रोटेरियन डॉ पीके गुप्ता ने कहा।
नगर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ व वरिष्ठ रोटेरियन डॉ.पीके गुप्ता के चिकित्सालय पर रोटरी क्लब प्राइड द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया था।इस दौरान एक महत्वपूर्ण जांच विटामिन डी-3 के साथ ही सामान्य रक्तचाप व शुगर की जांच भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने बताया कि हड्डी हमारे शरीर रूपी मकान का सबसे मजबूत पिलर है।प्राय एक निश्चित उम्र के बाद सबसे अधिक हड्डी की रोग से लोग ग्रसित होते हैं।ऐसे में हड्डी की नियमित देखभाल कर बड़े रोग से बचा जा सकता है।यदि हम समय-समय पर नियमित जांच कराए तो हम अपने खान-पान को सुधार कर भी स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं।विटामिन डी 3 जांच ( 25-हाइड्रॉक्सीविटामिन डी टेस्ट) यह बताती है कि आपके रक्त में कितना विटामिन डी मौजूद है,जिससे पता चलता है कि आपको इसकी कमी है,पर्याप्त मात्रा में है या फिर अधिकता है। यह परीक्षण हड्डियों के स्वास्थ्य,प्रतिरक्षा प्रणाली और समग्र स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी के स्तर को मापता है। डॉक्टर इस परीक्षण का उपयोग रिकेट्स,ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने के लिए करते हैं।इस अवसर पर सैकड़ो लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सचिव विजय बहादुर पाल,आलोक खंडेलवाल,गिरिराज शरन,जितेंद्र राखोलिया,राकेश गर्ग,गौरव जायसवाल,बृजेश ओमर,सुशील अग्रवाल मीना अग्रवाल,अतुल जायसवाल,विशाल शर्मा,पूनम गुप्ता,प्रियंका त्रिपाठी सहित उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक रो डॉ.पीके गुप्ता रहे।



