वीर जवानों की शहादत की वजह से हमें मिली यह आजादी:विवेक यादव
समाजसेवी विवेक स्वाधीन के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आजादी के जश्न में डूबे

गाजीपुर।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।जिसके क्रम में जयहिंद कोचिंग सेंटर के प्रबंध निदेशक व क्षेत्र के रायपुर बाघपुर गांव निवासी युवा समाजसेवी विवेक स्वाधीन के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आजादी के जश्न को झूम कर मनाया।स्थानीय मरदह-महाहर धाम मार्ग से छात्र सेवक समाजसेवी विवेक स्वाधीन के नेतृत्व में 10 किलोमीटर लम्बी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर आजादी के अमृतकाल महोत्सव में डुबकी लगाकर सराबोर दिखे यात्रा डीजे के देशभक्ति धुनों के साथ बाइक व टैक्ट्ररों के माध्यम से निकली जो स्थानीय बस स्टैंड, कंसहरी,जागोपुर,पड़िता,डोड़सर,रायपुर-बाघपुर गांव का भ्रमण करते हुए शहीद पार्क देऊपुर में पहुंचकर शहीद हरेंद्र यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण व शहीद की माता प्रभावती देवी को सम्मानित कर यात्रा समाप्त हुई।इस अवसर पर विवेक स्वाधीन ने कहा कि जो आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं,यह शहीद क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है।युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित व राष्ट्र के उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।इस मौके को विवेक यादव,विनय यादव,राकेश यादव,किशोर यादव,अमित, रामप्रवेश,धर्मेंद्र,धीरेंद्र,सोनू यादव,गोलू,गोल्डेन,विनय कन्नौजिया, बंटी,मनीष यादव,बिजेंद्र राजभर,विजय यादव,विश्वजीत यादव, पीयूष,अनिल यादव,जामवंत यादव,अमरजीत यादव,अर्जुन यादव,सुनील यादव,सत्यम सिंह,साजन यादव,राजन यादव,रामदुलार यादव,जोगिंदर यादव, छन्नु यादव,अनिल कुमार, रामलखंन यादव,जुगेश यादव,सचिन यादव,लोहा यादव,प्रिंस यादव,शिवानंद यादव,शिवम गोंड,अंकित यादव,अमित यादव,इंदल यादव,चंद्रशेखर यादव,कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।



