राजनीति

टिसौरी गांव के सुनील राम को लगातार दूसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली 

वह जखनियां विधानसभा से 2012 व 2022 में चुनाव लड़े थे

गाजीपुर।मरदह ब्लॉक के टिसौरी निवासी सुनील राम को लगातार दूसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।वह जखनियां विधानसभा से 2012 व 2022 में चुनाव लड़े थे। 2001 से यूथ ब्लाक मरदह के अध्यक्ष पद से कांग्रेस से राजनीति पारी की शुरुआत किया।इसके बाद यूथ जिला सचिव,मंडल सचिव रहे। 2029 में पीसीसी सदस्य रहे।प्रदेश सचिव 2011 में बने थे।वह पहली बार 2019 में जिलाध्यक्ष चुने गए थे।वहीं अपने गांव के एक बार खुद ग्राम प्रधान तो एक बार पत्नी को प्रधान बनवाया।साथ ही साथ गांव स्थित शिक्षण संस्थान डॉ भीमराव अम्बेडकर आदर्श इण्टर कॉलेज के संस्थापक सदस्य के साथ ही प्रधानाचार्य पद को भी सुशोभित करते आ रहे हैं।इनके दोबारा चयन से जहां जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त है वहीं दूसरी ओर दलित समाज भी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है की एक गरीब परिवार के बेटे को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया जिससे निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती प्रदान होगी साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।इसी क्रम संदीप विश्वकर्मा को लगातार दूसरी बार शहर‌ अध्यक्ष बनाया गया है।वह शहर स्थित
सकलेनाबाद के निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button