सवा लाख हनुमान चालीसा कराएगा हनुमत कृपा सेवा समिति
सवा लाख हनुमान चालीसा कराएगा हनुमत कृपा सेवा समिति

मऊ।सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ आयोजन के संबंध में पाठ परिवार के प्रमुख सदस्यों द्वारा स्वास्तिक हॉस्पिटल के हाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में हनुमत कृपा सेवा समिति सुंदरकांड पाठ परिवार के 60 लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाला सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक समिति के जिम्मेदार साथियों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।
इस कार्यक्रम के बारे में समिति के प्रमुख स्तंभ आदरणीय चंद्रशेखर अग्रवाल “चंदू चाचा” ने विस्तार से संचालित किया। वही रवि बरनवाल भैया ने कार्यक्रम के रूप रूपरेखा के बारे में समिति के प्रमुख सदस्यों के सामने पढ़कर अपनी बात रखी। पूरे विस्तार से कार्यक्रम के बारे में सभी लोगों ने अपनी अपनी राय दी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा की जो भी रूपरेखा तैयार की जा रही है सबके समक्ष रखकर उस पर चर्चा व परिचर्चा किया जा सके ताकि पारदर्शिता बनी रहे। समिति की कोशिश रहेगी की अब से नवंबर तक हर महीने एक सामूहिक बैठक बुलाई जाएगी ताकि सभी सदस्यों को महीने भर की कार्य की प्रगति सबके समक्ष रखी जा सके।



