धूमधाम से मनाया गया एमएलसी विशाल सिहं चंचल का अवतरण दिवस
जिले के कोने-कोने में मनाया गया एमएलसी विशाल सिंह 'चंचल' 42 वां जन्मदिवस


गाजीपुर।जिले के कोने-कोने में मनाया गया एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ 42 वां जन्मदिवस।लोकप्रिय एवं कर्मठ विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ का जन्मदिवस पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।सेवा कार्यों से सजा जन्मदिवस:चंचल के जन्मदिवस को समाजसेवा और कल्याणकारी कार्यों के रूप में मनाया गया।गरीब एवं जरूरतमंदों को कपड़े,मिठाई,फल,कॉपी-किताबें और आवश्यक सामग्री का वितरण कर समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया गया।उसिया मलिन बस्ती, भदौरा के मुसहर बस्ती,रेहटीमालीपुर और अन्य स्थानों पर बच्चों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी गई।हवन-पूजन और दिव्य आयोजन:शिवालयों में हवन-पूजन और प्रार्थना कर एमएलसी के दीर्घायु की कामना की गई।वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।प्रमुख स्थानों पर रामलीला समिति,समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में केक काटा गया और बच्चों में मिठाई वितरित की गई।ब्लॉक स्तर पर व्यापक आयोजन:ब्लॉक – सैदपुर,करण्डा,मरदह,भदौरा,रेवतीपुर,देवकली,जमानिया, सादात व मनिहारी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक केक काटा गया।प्रमुख रूप से देवकली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव,सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव,पूर्व प्रमुख शशिपाल सिंह घूरा, सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव,जखनिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मसाला सिंह,मनिहारी के प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह,बिरनो के ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,कासीमाबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता,युवा भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह छोटू, जिला पंचायत सदस्यगण,प्रधान संघ अध्यक्ष अंशू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि टंडवा लौलेहरा रामाश्रय यादव,प्रधानगण देवकली,सैदपुर,भदौरा,मुहम्मदाबाद,कासिमाबाद,मरदह, जखनियां,बाराचंवर,जमानियां,बिरनो,करंडा,रेवतीपुर, देवकली,सदर,आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों की उपस्थिति में जन्मदिन के आयोजन संपन्न हुए।प्रमुख स्थानों पर भव्य आयोजन:रेवतीपुर ब्लॉक: प्रधान पटखौलिया के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने केक काटकर उत्सव मनाया।भदौरा ब्लॉक: मगरखाई प्रधान और कुतुबपुर प्रधान विपिन राय ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में मिठाई वितरित की।करण्डा ब्लॉक:दुर्गा भवन तुलापट्टी में ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ‘बबलू’ और बाजार व्यापारी अध्यक्ष शशिकांत सिंह के नेतृत्व में समारोह संपन्न हुआ।मनिहारी ब्लॉक:प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में केक काटकर मिठाई बांटी गई।विद्यालयों और मलिन बस्तियों में भी उल्लास:
प्राथमिक विद्यालय गड़ेसर,मुसहर बस्ती देवल गांव, रेहटी मालीपुर और अन्य विद्यालयों में बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाकर उन्हें मिठाई,फल और कॉपी-किताबें बांटी गईं।
विशेष आयोजन और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी:
भाजपा नेता दिनेश वर्मा मुहम्मदाबाद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अंशू सिंह, भाजपा नेता रामप्रताप सिंह पिंटू,शिव प्रताप सिंह छोटू, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,शैलेन्द्र सिंह,शशीप्रकाश सिहं,प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’, अरविन्द कुमार सिंह झब्बू,रमेश यादव,और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन कर जन्मदिवस की खुशियां मनाई।एमएलसी के प्रतिनिधि डॉ.प्रदीप पाठक, राहुल दुबे,ज्ञानशील त्रिपाठी,रितेश पांडेय,हेमंत त्रिपाठी, चंद्रिका यादव,ओमप्रकाश कश्यप व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश:ताड़ीघाट स्थित आवास पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और चंचल सिंह को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शीघ्र स्थान मिलने की कामना की गई।जन-जन की शुभकामनाएं: सभी सम्मानित ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य,नगर के सभासद,नगर अध्यक्ष और अन्य शुभचिंतकों ने एमएलसी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाइयां प्रेषित कीं।मरदह विकासखंड मुख्यालय पर ये प्रमुख लोग मौजूद रहे।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू,शिवप्रताप सिंह,संतोष गुप्ता,शशीप्रकाश सिहं,प्रवीण पटवा,बृजेश सिंह,अनिरुद्ध सिंह,राजबहादुर सिंह,उदयभान चौबे, सुनील सिंह,राजेश सिंह,जैनेन्द्र सिंह,चन्द्रभान सिंह,रवि सिंह,सोनू सिंह,सौरभ यादव,नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।